एक दिन में कोरोना से 613 की मौत, अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में हो सकते हैं पांच लाख एक्टिव मरीज

एक दिन में कोरोना से 613 की मौत, अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में हो सकते हैं पांच लाख एक्टिव मरीज

सुमन कुमार 

कोरोना के मामले जिस तरह बढ़ रहे हैं उसे देखकर आलोचक यही दावा करेंगे कि देश शायद इस लड़ाई में पिछड़ने लगा है मगर आंकड़ों का एक आकलन ये बताता है कि शायद मार्च महीने में किए गए लॉकडाउन ने देश को इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में वो मौका मुहैया करा दिया है जिससे इस लड़ाई को उस समय तक आराम से खींचा जा सकता है जबतक इसकी वैक्‍सीन हमारे सामने न आ जाए। दो महत्‍वपूर्ण आंकड़े पाठकों को जानने की जरूरत है। पहला आंकड़ा ये है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या अब करीब-करीब 28 दिन या कहें तो एक महीने में दो गुनी हो रही है और ये अवधि रोज-रोज बढ़ रही है। अगर ये माना जाए कि इस अवधि में अगले एक महीने कोई बदलाव नहीं होगा तब भी देश में अगस्‍त के पहले सप्‍ताह तक एक्टिव मरीजों की संख्‍या 5 लाख के आस-पास होगी। दूसरा आंकड़ा ये है कि अभी देश में गंभीर मरीज सिर्फ 9 हजार हैं और अगस्‍त के पहले सप्‍ताह तक इनकी संख्‍या 20 हजार होने की आशंका है। अन्‍य मरीज या तो बिना लझण वाले या हल्‍के और मध्‍यम लक्षण वाले होंगे जिनका इलाज कोई मुश्किल नहीं होने वाला। दूसरे शब्‍दों में कहें तो अगस्‍त के पहले सप्‍ताह तक भी कोरोना के मरीजों का इलाज, चाहे वो गंभीर हो या अगंभीर, सरकारों के लिए बेचैन करने वाला नहीं होगा। इसलिए कोरोना के कुल मरीज संख्‍या से डरने की बजाय बेहतर है कि हम हौसला बढ़ाने वाले इन आंकडों पर ध्‍यान दें। एक और बेहतर आंकड़ा ये है कि देश में अब प्रतिदिन करीब ढाई लाख टेस्‍ट होने लगे हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 244814 है। अभी तक 409082 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 60 प्रतिशत से ऊपर (60.77) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 37 प्रतिशत से नीचे (36.37) आ गई है। पिछले 23 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 24 प्रतिशत से ऊपर तक पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 19268 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में करीब 3 प्रतिशत (2.86) से कुछ कम को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 673165 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24850 नए मामले सामने आए हैं और 613 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 14856 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार की रात तक देश में 22771 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 48 हजार 934 टेस्‍ट हुए हैं। शुक्रवार की देर रात तक देश में कुल 95 लाख 40 हजार 132 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और शनिवार की देर रात तक ये आंकड़ा 97 लाख 89 हजार 66 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 14 लाख 67 हजार 677 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 64 लाख 89 हजार 415 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 लाख 35 हजार 47 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 56.59 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.67 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर रविवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 613 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 48 प्रतिशत अकेले महाराष्‍ट्र में और 86 प्रतिशत देश के 6 राज्‍यों में हुई हैं। सबसे अधिक 295 मौतें महाराष्‍ट्र में और उसके बाद दिल्‍ली में 81, तमिलनाडु में 65, कर्नाटक में 42, उत्‍तर प्रदेश में 24 और गुजरात में 21 मौतें हुई हैं। इसके अलावा शेष 14 प्रतिशत मौतें देश के 13 अन्‍य राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से बंगाल में 19, आंध्र प्रदेश में 12, बिहार में 9, जम्‍मू-कश्‍मीर में 8, राजस्‍थान में 7, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा में 5-5, झारखंड, गोवा में 2-2 और हिमाचल प्रदेश में 1 मौत हुई है।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में शनिवार की देर रात तक कोरोना के एक दिन में 24850 नए मरीज सामने आए हैं। देश के सिर्फ 11 राज्‍यों में 22266 नए मरीज सामने आए हैं। अकेले महाराष्‍ट्र में 7074 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 4280 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा दिल्‍ली में 2505, तेलंगाना में 1850, कर्नाटक में 1839, असम में 995, आंध्र प्रदेश में 765, उत्‍तर प्रदेश में 757, बिहार में 746, बंगाल में 743 और गुजरात में 712 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

9473

8008

218

17699

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

53

66

0

119

अरुणाचल प्रदेश

182

76

1

259

असम

3997

6657

14

10668

बिहार

2925

8686

89

11700

चंडीगढ़ 

59

395

6

460

छत्तीसगढ़

598

2549

14

3161

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

175

96

0

271

दिल्ली

25940

68256

3004

97200

गोवा

853

825

6

1684

गुजरात 

7981

25406

1925

35312

हरियाणा

4031

12257

260

16548

हिमाचल प्रदेश 

331

704

11

1046

जम्मू एंड कश्मीर 

2976

5143

127

8246

झारखंड

687

2035

17

2739

कर्नाटक

11970

9244

335

21549

केरल

2131

3048

25

5204

लद्दाख

178

826

1

1005

मध्य प्रदेश 

2772

11234

598

14604

महाराष्ट्र 

83311

108082

8671

200064

मणिपुर

658

667

0

1325

मेघालय

18

43

1

62

मिजोरम

34

130

0

164

नागालैंड

335

228

0

563

ओडिशा

2633

5934

34

8601

पुडुचेरी

459

331

12

802

पंजाब

1641

4306

162

6109

राजस्थान

3445

15640

447

19532

सिक्किम

45

58

0

103

तमिलनाडु

44959

60592

1450

107001

तेलांगना

10487

11537

288

22312

त्रिपुरा

343

1202

1

1546

उत्तराखंड

549

2502

42

3093

उत्तर प्रदेश 

7627

18154

773

26554

वेस्ट बंगाल

6329

14166

736

21231

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

4629

   

4629

भारत में कुल मामले

244814

409083

19268

673165

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।